1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 साल बाद मुंबई में त्रासदी की दस्तक! 9 से 11 जून तक 2005 वाली भारी बारिश का खतरा

13 साल बाद मुंबई में त्रासदी की दस्तक! 9 से 11 जून तक 2005 वाली भारी बारिश का खतरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 04:08 pm IST

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। 9, 10 और 11 जून को भारी बारिश हो सकती है...

mumbai heavy rains- India TV Hindi
mumbai heavy rains

मुंबई: सोमवार शाम प्री-मॉनसून की बारिश हुई तो मुंबई पानी-पानी हो गई। तीन घंटे की बरसात से हमेशा दौड़ने भागने वाली मुंबई की रफ्तार थम सी गई। चंद घंटे की बारिश ने मायानगरी को बेबस कर दिया। सड़कों पर लबालब पानी भरने से जगह जगह लंबा जाम लग गया। कहीं पानी भरने से जाम लग गया तो कहीं पेड़ गिरने की वजह से लोग सड़कों पर बंधक बन गए। लोकल ट्रेनें सुस्त पड़ गईं। हवाई उड़ानों पर बुरा असर पड़ा।

मुंबई पर अगले 5 दिन भारी

असली मुसीबत तो अब शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई पर 5 दिन भारी है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। 9, 10 और 11 जून को भारी बारिश हो सकती है। बारिश 7 तारीख से शुरू हो जाएगी और 11 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान मुंबई में 21 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

'मायानगरी' पर मॉनसून के प्रहार से सावधान!

बता दें कि ये हालात 13 साल बाद बन रहे हैं और इस बार पहले से अलर्ट जारी कर दिया गया है। साल 2005 में मुंबई में लगातार कई दिनों तक जोरदार बारिश हुई थी जिससे कई लोगों की मौत हो गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये हालात करीब 48 घंटे बाद बनने शुरू होंगे क्योंकि धरती से करीब तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है। साथ ही महाराष्ट्र से लेकर गोवा तक के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इस बार मॉनसून मुंबई में जल्द दस्तक देने वाला है। आम तौर पर मुंबई में मानसून 10 जून तक आता है लेकिन इस बार 6 से 7 जून तक मानसून मुंबई को भिगो देगा।

आपदा झेलने के लिए कितनी तैयार है मुंबई?

मुंबई में जब भी बारिश होती है तब हिंदमाता, लालबाग मिलन सब-वे और अंधेरी सब-वे जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इस बार पहले से अलर्ट जारी हो चुका है। सवाल है कि क्या मुंबई इसके लिए तैयार है। महाराष्ट्र में बारिश जानलेवा बन चुकी है। 2 तारीख से शुरू हुई बारिश ने 10 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है अभी बड़ा खतरा सामने मंडरा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत