1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शोक प्रकट किया

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शोक प्रकट किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 03:07 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 03:07 pm IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया 

Delhi police commissioner, ved marwah - India TV Hindi
President Vice president of india and PM Modi condole demise of former Delhi police commissioner ved marwah  Image Source : @VPSECRETARIAT

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त और मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने करियर में अटूट साहस के साथ काम किया। मारवाह ने मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। उन्होंने 1980 के दशक में दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में भी सेवा दी थी। उनका शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया, वह 87 वर्ष के थे। 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'श्री वेद मारवाह एक उत्कृष्ट सिविल सेवक और एक योग्य प्रशासक थे। IPS में एक शानदार कैरियर के बाद, उन्होंने मणिपुर, मिजोरम और झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्हें उनके व्यावसायिकता के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि उनके परिवार के प्रति संवेदना।' 

उपराष्ट्रपति नायडू ने अपने ट्वीट में कहा, 'मणिपुर, मिजोरम, झारखंड के भूतपूर्व राज्यपाल व दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह के निधन की खबर से दुखी हूं।' उन्होंने कहा कि उनकी ख्याति एक सक्षम और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनायें जतायीं। नायडू ने कहा, 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी श्रद्धांजलि !' 

प्रधानमंत्री मोदी ने मारवाह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अपने ट्वीट में कहा, 'वेद मारवाह जी को हमेशा उनके समृद्ध सार्वजनिक जीवन के लिये याद किया जायेगा। आईपीएस अधिकारी के रूप में उनके करियर के दौरान उनका अटूट साहस हमेशा साथ रहा। उन्होंने कहा कि मारवाह बुद्धिजीवी भी थे।' मोदी ने कहा, 'उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति ।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत