1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंसा के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शांति की अपील

हिंसा के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शांति की अपील

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 03:49 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 03:49 pm IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजराज में शांति की आज अपील की और महात्मा गांधी तथा सरदार पटले का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हिंसा से किसी का भला नहीं होता है।

PM मोदी ने की गुजरात में...- India TV Hindi
PM मोदी ने की गुजरात में शांति बनाए रखने की अपील

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजराज में शांति की आज अपील की और महात्मा गांधी तथा सरदार पटले का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हिंसा से किसी का भला नहीं होता है। राज्य में कल रात से हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार सभी लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मुद्दों का चर्चा के जरिये शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकाला जा सकता है। 

मोदी ने एक बयान में कहा, मैं गुजरात के सभी भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि उन्हें हिंसा का मार्ग नहीं अपनाना चाहिए। केवल एक ही मंत्र शांति होना चाहिए। प्रधानमंत्री का बयान उनके गृह राज्य में पटेल समुदाय के एक नेता की कल रात संक्षिप्त गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में आया है। अपनी अपील में मोदी ने कहा, गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है। 

गुजरात को विकास की नई उंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी लोगों से प्रयास करने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा, हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ है। सभी मुद्दों का बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकाला जा सकता है। मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत