1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 08:11 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोहड़ी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की।

Prime Minister Narendra Modi greets people on Lohri- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi greets people on Lohri Image Source : PIB

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोहड़ी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने पंजाबी और अंग्रेजी में ट्वीट कर कहा, ‘‘लोहड़ी की बहुत-बहुत बधाई। सभी की अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं। यह विशेष अवसर करूणा और दयालुता के भाव को और विस्तार दे।’’

PM मोदी ने भोगी त्यौहार की भी शुभकामनाएं दीं

बता दें कि, पंजाब-हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग लकड़ियां इकट्ठी करके जलाते हैं और सुख एवं समृद्धि की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट के जरिए देशवासियों को भोगी त्यौहार की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘सभी को भोगी की शुभकामनाएं। यह विशेष दिन हर किसी के जीवन में अच्छी सेहत और सुख व समृद्धि लेकर आए।’’ पोंगल से पहले भोगी पर्व तमिलनाडु और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत