1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी मीडिया में छाया प्रधानमंत्री मोदी का भाषण, जानिए किस बात की हुई सबसे ज्यादा चर्चा

पाकिस्तानी मीडिया में छाया प्रधानमंत्री मोदी का भाषण, जानिए किस बात की हुई सबसे ज्यादा चर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Aug 15, 2018 05:05 pm IST

देश के 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान की मीडिया में भी खूब हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: देश के 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान की मीडिया में भी खूब हो रही है। पाकिस्तान की सभी बड़ी मीडिया ने पीएम मोदी के भाषण को कवरेज दी है। डॉन, जियो टीवी, बिजनेस रिकॉर्डर आदि के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के भाषण को प्रमुखता से जगह दी है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी की इस बात को प्रमुखता से छापा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत 2022 तक अंतरिक्ष में मानव को भेजेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर संभव हुआ तो 2022 तक अंतरिक्ष में महिला या पुरुष तिरंगा लेकर जाएगा। पाक मीडिया ने पीएम मोदी को रूढ़िवादी बताया है। पाक अखबारों ने लिखा कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत का अपना मानव अंतरिक्ष अभियान होगा। अखबारों ने लिखा कि चीन के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को बढ़ाते हुए, भारत ने पिछले दशक में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारी निवेश किया है।

पिछले हफ्ते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जनवरी 2019 में चंद्रमा पर मानवरहित अभियान भेजाने का ऐलान किया था। चंद्रयान -2 ऑर्बिटर का लक्ष्य डेटा एकत्र करने के लिए चंद्रमा की सतह पर एक रोवर के जरिए एक यान को उतरना है। इस यान के डिजाइन में परिवर्तन के कारण इसरो ने इसके लॉन्च को टाल दिया था।

इससे पहले चंद्रायन-1 2008 में लॉन्च किया गया था। इस यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया जहां से उसने चंद्रमा की सतह की जांच की और उसके बाद वहां बेहद नियंत्रित तरीके से लैंड किया। 

भारत ने 2013 में मंगल अभियान शुरू किया जो कि अभी जारी है। 2017 में भारत ने एकसाथ 104 सैटेलाइट छोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत