प्रशासन ने ब्रिटिश शाही दंपति को ताजमहल में घुमाने का जिम्मा गाइड ललित चावला को दिया गया था। चावला कई राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल का दौरा करा चुके हैं। इसके अलावा एक गाइड दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास की ओर से भी भेजा गया था।
गौरतलब है कि 1999 में तुर्की के राष्ट्रपति, 2003 में लाओस के राष्ट्रपति, 2004 में मॉरीशस के राष्ट्रपति, 2006 में सेनेगल के राष्ट्रपति और 2007 में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भी उन्होंने ही ताजमहल का भ्रमण कराया था।