नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक कैदी के भाग जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद से जेल प्रशासन और दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे मामले पर गृहमंत्रालय ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। खबर के मुताबिक दो कैदियों ने जेल में सुरंग खोद डाली और फरार होने की कोशिश की। इस कोशिश में एक अपराधी पकड़ा गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा था, जिसको बाद में पकड़ लिया गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जावेद और फैजान नाम के दो कैदी जेल नंबर-8 में बंद थे। कहा जा रहा है कि दोनों जेल नंबर-8 और वहां उन्होंने सुरंग खोदी। जेल से होकर गुजरने वाले खुफिया नाले से जावेद फरार हो गया, लेकिन फैजान को पकड़ लिया गया।
गौरतलब है कि तिहाड़ जेल देश की सबसे हाईटेक जेल मानी जाती है।
कहा जा रहा है कि दोनों ने सुरंग खोदने के लिए मैक्निकल टूल्स का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इस नाले की जानकारी जेल प्रशासन के अलावा किसी को नहीं है, इसलिए इसे खुफिया नाला कहा जाता है।