नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने राम मंदिर को लेकर अपना समर्थन जारी करते हुए एक बयान जारी किया है और बयान का अंत 'जय सियाराम' के साथ किया है। प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में भगवान राम के चरित्र को भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने वाला बताया है।
Related Stories
प्रियंका गांधी ने लिखा है कि कई युगों से भगवान राम का चरित्र भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने वाला रहा है। उन्होंने लिखा कि भगवान राम आश्रय हैं और त्याग भी। राम शबरी के हैं और सुग्रीव के भी। राम बाल्मिकि के हैं और भास के भी। राम कबीर के बहैं और तुलसीदास के है तथा रैदास के भी। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि सबके दाता राम हैं।
उन्होंने अपने वक्तव्य को ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।''