1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. काशी, मथुरा सहित कई तीर्थ नगरियों में अखंड कीर्तन और रामायण पाठ, CM ने की थी अपील

काशी, मथुरा सहित कई तीर्थ नगरियों में अखंड कीर्तन और रामायण पाठ, CM ने की थी अपील

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 11:39 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 11:39 am IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के मौके पर बाकि तीर्थ नगरियों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।

काशी, मथुरा सहित कई तीर्थ नगरियों में अखंड कीर्तन और रामायण पाठ, CM ने की थी अपील- India TV Hindi
काशी, मथुरा सहित कई तीर्थ नगरियों में अखंड कीर्तन और रामायण पाठ, CM ने की थी अपील Image Source : FILE

लखनऊ: अयोध्या में बुधवार यानि पांच अगस्त को राम जन्म मंदिर का भूमि पूजन होना है। इस ऐतिहासिक मौके के लिए पूरी अयोध्या नगरी को भव्य रूप में सजाया गया है। हर ओर रौशनी है, रात में दीप जलाए जा रहे हैं, सड़कों पर सजावट है, पेंटिंग्स हैं और हवा में भगवान राम के पावन चरित्र की सुगंध महसूस हो रही है। कुल आकार में देखा जाए तो भूमि पूजन के लिए पूरी अयोध्या नगरी को ऐसे सजाया गया है कि मानों यहीं पर स्वर्ग हो।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के मौके पर बाकि तीर्थ नगरियों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज, नैमिषारण्य और गोरखपुर में आज से अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ शुरू हो गया है। इसके अलावा लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास में भी दीप जलाए जाएंगे। यहां दीपावली जैसा माहौल होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत