1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FTII में प्रदर्शनकारी छात्र हिंदू विरोधी हैं: आर्गेनाइजर

FTII में प्रदर्शनकारी छात्र हिंदू विरोधी हैं: आर्गेनाइजर

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2015 08:54 am IST,  Updated : Jul 18, 2015 09:54 am IST

नई दिल्ली: अभिनेता गजेन्द्र चौहान के FTII का अध्यक्ष बनने के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच RSS के मुखपत्र आर्गेनाइजर के एक लेख में प्रदर्शनकारी छात्रों को हिंदू विरोधी बताया गया है और प्रदर्शन के

FTII में प्रदर्शनकारी...- India TV Hindi
FTII में प्रदर्शनकारी छात्र हिंदू विरोधी: RSS मुखपत्र

नई दिल्ली: अभिनेता गजेन्द्र चौहान के FTII का अध्यक्ष बनने के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच RSS के मुखपत्र आर्गेनाइजर के एक लेख में प्रदर्शनकारी छात्रों को हिंदू विरोधी बताया गया है और प्रदर्शन के पीछे षड्यंत्र की बात कही गई है। 

आर्गेनाइजर के एक लेख में लिखा गया है, सरकार ने जैसे ही गजेन्द्र चौहान को नियुक्त किया तो हिंदू विरोधी तत्व जो कर सकते थे वह करने लगे। उन्होंने संचालन परिषद् के नवनियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। 

इसमें लिखा गया है, संस्थान के तथाकथित शुभेच्छुओं को इनसे कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि उनका हित संस्थान और छात्रों की बेहतरी में नहीं है बल्कि हिंदू विरोधी दुष्प्रचार को बढ़ाने में है। 

इसने कुछ फिल्म निर्माताओं को भी हिंदू विरोधी करार दिया और कहा कि इस सूची में राजकुमार हिरानी भी हैं जो पीके के निर्देशक हैं और हिंदुओं की नकारात्मक छवि पेश करते हैं। हिरानी भी पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के बोर्ड में थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत