1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में गौशाला बनाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

गोवा में गौशाला बनाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2021 10:07 am IST,  Updated : Mar 25, 2021 10:07 am IST

गोवा सरकार ने राज्य में गौशाला बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार की 'आवारा मवेशी प्रबंधन योजना' के तहत गौशाला स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

गोवा में गौशाला बनाने...- India TV Hindi
गोवा में गौशाला बनाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान Image Source : IANS

पणजी: गोवा सरकार ने राज्य में गौशाला बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार की 'आवारा मवेशी प्रबंधन योजना' के तहत गौशाला स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। सावंत ने कहा, "आवारा पशुओं से निपटने के लिए, मैंने गौशालाओं के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।"

गोवा की सड़कों पर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जो कई कारणों से हैं - जैसे वाहनों की संख्या में वृद्धि, सड़कों पर खराब रोशनी और राज्य में कृषि में रुचि कम होना शामिल है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत