1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pulwama Attack: बाल-बाल बचे जवान ने बताई पुलवामा हमले की पूरी कहानी, देखें वीडियो

Pulwama Attack: बाल-बाल बचे जवान ने बताई पुलवामा हमले की पूरी कहानी, देखें वीडियो

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Feb 16, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 11:35 am IST

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने के लिए विस्फोटकों से भरी लाल रंग की इको कार का इस्तेमाल किया था।

Pulwama Attack Eye-Witness- India TV Hindi
Pulwama Attack Eye-Witness Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने के लिए विस्फोटकों से भरी लाल रंग की इको कार का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले के चश्मदीद सीआरपीएफ जवान ने इंडिया टीवी संवाददाता मनीष प्रसाद को पूरी कहानी बताई कि कैसे आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया। सीआरपीएफ के जवान असीम असगर इस काफिले में शामिल थे। उन्होंने बताया कि वे लोग जम्मू से सुबह 3.30 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि अठत्तर गाड़ियों का क़ाफ़िला कुल मिलाकर दो किलोमीटर लंबा था। दिनभर चलने के बाद जैसे ही उनका काफिला पुलवामा के अवंतिपोरा पहुंचा तो अचानक एक लाल रंग की इको उनके काफिले में घुसने की कोशिश करने लगी। असीम असगर ने बताया कि लाल रंग की इको गाड़ी उन्होंने देखी थी जो बार-बार जिग-जैग करती हुई उनके काफिल में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी। 

असगर ने बताया कि इस गाड़ी को बार-बार साइड रहने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन गाडी बार-बार काफिले में घुसने की कोशिश कर रही थी। असगर ने बताय कि यहां तक कि क़ाफ़िले की नंबर 5 और 6 की गाड़ी ने इसको डंडा भी मारा लेकिन उसके बाद भी ये गाड़ी जिग जैग करती हुई आगे निकल गई और फिर गाड़ी नंबर तीन तक पहुंचते ही यह धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि धमाका होते ही आतंकवादियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी थी। (इंडिया टीवी संवाददाता मनीष प्रसाद की रिपोर्ट)

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत