1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमला: घायल सैनिक को देख पिता को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

पुलवामा हमला: घायल सैनिक को देख पिता को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

 Reported By: PTI
 Published : Feb 17, 2019 09:53 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 09:59 pm IST

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में रहने वाले सत्यनारायण कुमार को पुलवामा आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल अपने बेटे को टेलीविजन पर देखने के बाद सदमे के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Union Home Minister Rajnath Singh along with J&K Governor...- India TV Hindi
Union Home Minister Rajnath Singh along with J&K Governor Satyapal Malik visits the CRPF jawans, injured in the Pulwama terror attack, at Army Hospital in Srinagar

गोरखपुर (उप्र): गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में रहने वाले सत्यनारायण कुमार को पुलवामा आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल अपने बेटे को टेलीविजन पर देखने के बाद सदमे के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सत्यनारायण ने शनिवार की रात पुलवामा के सैनिक अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात करने गए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अपने बेटे अवधेश कुमार का हाल-चाल पूछते टेलीविजन पर देखा था।

परिजन के मुताबिक अवधेश सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनके सर और हाथ पर गंभीर चोटें नजर आ रही हैं। इसे देखकर परिवार के लोग चिंतित हो गए और सत्यनारायण को सदमा लगने की वजह से शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अवधेश के भाई अमित कुमार ने सेना को फोन करके इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में जख्मी हो गए हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत