1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलवामा हमला: न्यूज शो में किसी भी पाकिस्तानी मेहमान को न बुलाएं: परेश रावल

पुलवामा हमला: न्यूज शो में किसी भी पाकिस्तानी मेहमान को न बुलाएं: परेश रावल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 17, 2019 07:51 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 07:51 pm IST

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर, अनुभवी अभिनेता परेश रावल ने रविवार को भारतीय समाचार चैनलों से अपील की है कि वे अपने शो में किसी भी पाकिस्तानी मेहमान को न बुलाए।

Paresh Rawal- India TV Hindi
Paresh Rawal Image Source : INSTAGRAM

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर, अनुभवी अभिनेता परेश रावल ने रविवार को भारतीय समाचार चैनलों से अपील की है कि वे अपने शो में किसी भी पाकिस्तानी मेहमान को न बुलाएं और न ही उनसे बातचीत करें। उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्रीय समाचार चैनलों से विनम्र अपील है कि कृपया किसी भी पाकिस्तानी या आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाले किसी भारतीय को हमारी प्रिय मातृभूमि के खिलाफ जहर उगलने के लिए आमंत्रित न करें।"

पुलवामा जिले में गुरुवार को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 49 जवान शहीद हो गए।

हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के अभिनेता ने उन पाकिस्तानी लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा, जो भारत में 'जहर' फैला रहे हैं।

रावल ने कहा, "उन पागल कुत्तों को हमारे घरों में अनुमति नहीं है। उन्हें अपनी मौत मरने दें।"

Also Read:

Pulwama Attack: विक्की कौशल पुलवामा में शहीद जवानों के लिए हुए इमोशनल, बोलें- माफ नहीं किया जाएगा

पुलवामा हमला: ऐश्वर्या राय, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर सहित इन स्टार्स ने शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धाजंलि

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन