श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सड़क हादसे में भारतीय वायुसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के अवंतिपुरा हवाईअड्डे के बाहर पुलवामा जिले में स्थित मलंगपोरा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई। हादसे में एक अधिकारी और एक एयरमैन घायल हो गए। मृतकों की पहचान स्क्वैड्रन लीडर राकेश पांडे और कारपोरल अजय कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल अधिकारी और एयरमैन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- पुलवामा: सड़क हादसे में वायुसेना के 2 अधिकारियों की मौत, दो घायल
पुलवामा: सड़क हादसे में वायुसेना के 2 अधिकारियों की मौत, दो घायल
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement