Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: हरसिमरत कौर बादल के काफिले पर हमला, नोनी मान की कार में तोड़फोड़

पंजाब: हरसिमरत कौर बादल के काफिले पर हमला, नोनी मान की कार में तोड़फोड़

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 10, 2021 05:33 pm IST, Updated : Nov 10, 2021 07:47 pm IST

नोनी मान की गाड़ी पर तब हमला किया गया, जब वह पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल के काफिले में थी।

पंजाब: हरसिमरत कौर बादल के काफिले पर हमला, नोनी मान की कार में तोड़फोड़- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंजाब: हरसिमरत कौर बादल के काफिले पर हमला, नोनी मान की कार में तोड़फोड़

फिरोजपुर (पंजाब): पंजाब के फिरोजपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के काफिले पर हमला हुआ है। हरसिमरत के काफिले में शामिल अकाली दल के विधानसभा उम्मीदवार वरदेव सिंह नोनी मान की कार में तोड़फोड़ की गई। नोनी मान की गाड़ी पर सरिये से हमला किया गया। कुछ लोगों ने बाजार में दौड़ती कार के पीछे भागकर लाठियों और लोहे की रॉड मारकर गाड़ी को बुरी तरह तोड़ दिया। कार में बैठे लोगों को चोटें भी लगी हैं। 

फिरोजपुर के अंध विद्यालय में अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वहां से काफिला बाहर निकला था, तभी बरदेव सिंह की कार पर अटैक किया गया। हमले का आरोप इलाके के किसान नेताओं पर लग रहा हैं। आरोप लगाया गया है कि स्थानीय किसान नेताओं के इशारे पर हमला किया गया है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement