1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोहाली में कूड़े से बनेगी बिजली, पंजाब सरकार ने दी संयंत्र लगाने की मंजूरी

मोहाली में कूड़े से बनेगी बिजली, पंजाब सरकार ने दी संयंत्र लगाने की मंजूरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 11:26 pm IST

पंजाब सरकार ने मोहाली के समगौली गांव में कूड़े से बिजली बनाने के लिए सात मेगावॉट की बिजली परियोजना लगाने का फैसला किया।

Punjab Chief Minister Amarinder Singh- India TV Hindi
Punjab Chief Minister Amarinder Singh (File Photo) Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मोहाली के समगौली गांव में कूड़े से बिजली बनाने के लिए सात मेगावॉट की बिजली परियोजना लगाने का फैसला किया। सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के मताबिक , मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने संयंत्र निर्माण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह बिजली संयंत्र 50 एकड़ से ज्यादा में बनेगा। परियोजना को बनाओ, अपनाओ और चलाओ (बीओओ) प्रतिरूप के तहत तैयार किया जायेगा। 

बयान में कहा गया है कि परियोजना को दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा और संयंत्र में बिजली बनाने के लिए मोहाली और पटियाला से रोजाना 600 टन कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। सिंह ने यहां बैठक की अध्यक्षता की और एनटीपीसी तथा मोहाली नगर निगम के बीच करार के लिए अनुमति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्य योजना (एसएपीसीसी) और स्वच्छ भारत अभियान के कार्यान्वयन में योगदान करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत