1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब, हरियाणा में तेज हवा, बारिश से गिरी गेहूं की तैयार खड़ी फसल

पंजाब, हरियाणा में तेज हवा, बारिश से गिरी गेहूं की तैयार खड़ी फसल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 06:40 pm IST

पंजाब के बठिंडा जिले में तेज हवा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल गिर गई है। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में देर शुक्रवार को बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा में तेज...- India TV Hindi
पंजाब, हरियाणा में तेज हवा, बारिश से गिरी गेहूं की तैयार खड़ी फसल

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा जिले में तेज हवा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल गिर गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में देर शुक्रवार को बारिश हुई। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग का नेतृत्व करने वाले विशेष प्रमुख सचिव के.बी.एस. सिद्धू ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी, "अलग-अलग कुछ क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित मलोट सबडिविजन है।"

उन्होंने आगे कहा, "उपायुक्त (बठिंडा) ने क्षेत्र की राजस्व मशीनरी को यथाशीघ्र क्षति का अनुमान लगाने का निर्देश दिया है।" वहीं चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार के तड़के तेज गति हवा के साथ मध्यम बारिश हुई। अधिकारियों ने कहा, "चक्रवाती मौसम ने दोनों कृषि प्रधान राज्य के कई हिस्सों में खड़ी फसलों को प्रभावित किया है।"

चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित पंजाब के खन्ना शहर के एक किसान शमशेर सिंह ने बताया, "तेज हवा और बारिश के कारण फसल गिर गई हैं, अगर बारिश का मौसम जारी रहा तो खड़ी और तैयार फसलों को अधिक नुकसान होगा।"

पंजाब में सरकारी एजेंसियों और निजी व्यापारियों ने खरीद के तीसरे दिन यानी शुक्रवार तक पंजाब में 1,48,221 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। हरियाणा के करनाल के किसान रमेश चौधरी ने कहा कि अगर दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रही तो गेहूं की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत