मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर में दलित लड़की से रेप का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का लड़की को जबरन घसीटकर किडनैप करने की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन तस्वीरों ने पूरे पंजाब में हड़कंप मच रखा था। वारदात के 28 दिन बाद मुक्तसर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है जबकि अभी उसका एक साथी अब भी फरार है। सीसीटीवी की तस्वीरों में सरेआम गुंडागर्दी करते दिख रहा ये बदमाश अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।
CCTV में कैद गुंडागर्दी के सबूत
इस गुंडे ने पहले बेखौफ होकर लड़की का किडनैप किया था। इस गुंडे से लड़की बचने की कोशिश कर रही थी वो हाथ छुड़ाना चाहती थी लेकिन ये हाथ नहीं छोड़ रहा था। बेबस लड़की भागने की कोशिश करती रही लेकिन कामयाब नहीं हो पाई और इसके बाद इसके साथ जो कुछ हुआ वो शर्मसार कर देने वाला है। आरोप है कि पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले इस बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लड़की को अगवा किया, फिर उसके साथ रेप जैसा घिनौना अपराध किया और उसके बाद फरार हो गया।
वारदात के 28 दिन बाद गिरफ्तार हुआ जगदीप
आपको बता दें वारदात 25 मार्च 2016 की हैं। सीसीटीवी की इन तस्वीरें के सामने आने के बाद हड़कंप मचा। रेप का मामला दर्ज हुआ और पीडि़त लड़की का मेडिकल करवाया गया। बदमाश के खौफ में जी रहे पीडित परिवार ने थक हारकर इंसाफ की आस में मुक्तसर से अमृतसर का रुख कर लिया। यहां परिवार ने एससी आयोग से मदद की गुहार तक लगाई।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-