1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत

पंजाब में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 09:51 pm IST

पंजाब में बुधवार (12 अगस्त) को एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 675 हो गई।

Punjab records highest single-day spike of 39 COVID-19 deaths- India TV Hindi
Punjab records highest single-day spike of 39 COVID-19 deaths Image Source : FILE PHOTO

चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार (12 अगस्त) को एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 675 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 675 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 26,909 तक पहुंच गई है। 

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में 13, होशियारपुर में छह, पटियाला में चार, अमृतसर और जालंधर में तीन-तीन, मोहाली, गुरदासपुर और पठानकोट में दो-दो, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में एक-एक रोगी की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के सबसे अधिक 229 मामले लुधियाना से सामने आए हैं। इसके अलावा जालंधर से 130, मोहाली से 104, अमृतसर से 85, पटियाला से 70, बरनाला से 62, गुरदासपुर से 39 और फरीदकोट से 36 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि 422 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 17,212 हो गई है। राज्य में अब भी 9,022 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि 18 रोगियों की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि 142 रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। राज्य में अब तक 7,11,260 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत