1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: सिख युवकों की पगड़ी ने बचाई डूबते लोगों की जान

VIDEO: सिख युवकों की पगड़ी ने बचाई डूबते लोगों की जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 30, 2015 08:47 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 10:53 am IST

संगरूर: पंजाब के संगरूर में दो सिख युवकों ने दो डूबते लोगों का अपनी पगड़ी से रेस्क्यू किया है। दरअसल कुछ लोग गणेश विसर्जन के लिए नहर में उतरे थे, तभी वे दोनो पानी की

VIDEO: सिख युवकों की पगड़ी...- India TV Hindi
VIDEO: सिख युवकों की पगड़ी ने बचाई डूबते लोगों की जान

संगरूर: पंजाब के संगरूर में दो सिख युवकों ने दो डूबते लोगों का अपनी पगड़ी से रेस्क्यू किया है। दरअसल कुछ लोग गणेश विसर्जन के लिए नहर में उतरे थे, तभी वे दोनो पानी की तेज धार में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए दो सिख नौजवानों ने अपनी पगड़ी पानी में फेंक दी। पानी में फंसे दोनो नौजवानों ने पहले तो खुद को बचाने के लिए तैरने की कोशिश की, लेकिन पानी में वहां भंवर ऐसा बन रहा था कि तैरना मुश्किल था। दोनो युवकों की ये हालत देख पहले तो आसपास खड़े लोगों ने उन्हें बचाने के लिए पेड़ की टहनियों का सहारा लिया, लेकिन जब वो लकड़ी टूट गयी तो पास ही खड़े दो सिख युवकों ने अपनी पगड़ी पानी में फेंक दी। पगड़ी के सहारे ही वे दोनो युवक धीरे धीरे किनारे आ पाए।

देखें VIDEO:

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत