1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब की 2 महिलाओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी खून से चिट्ठी

पंजाब की 2 महिलाओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी खून से चिट्ठी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 04:05 pm IST

पत्र में निशा और अमनजोत कौर ने दावा किया है कि शिकायतकर्ता उन्हें धमकी दे रहे हैं और ऐसे में वे डर-डर कर जी रहे हैं। दोनों पुलिस से इस मामले की जांच का आग्रह भी कर चुकी हैं।

Ramnath Kovind- India TV Hindi
Ramnath Kovind

चंडीगढ़: पंजाब के मोगा शहर की दो महिलाओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खून से पत्र लिखकर धोखाधड़ी के 'झूठे' फंसाए जाने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। शनिवार को यह मामला प्रकाश में आया। न्याय न मिलने पर दोनों ने परिवार के लिए इच्छामृत्यु की मांग की है।

पत्र में निशा और अमनजोत कौर ने दावा किया है कि शिकायतकर्ता उन्हें धमकी दे रहे हैं और ऐसे में वे डर-डर कर जी रहे हैं। दोनों पुलिस से इस मामले की जांच का आग्रह भी कर चुकी हैं।

पुलिस उपाधीक्षक कुलजिंदर सिंह ने कहा कि इस पर जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पर 'कबूतरबाजी' यानी किसी को अवैध तरीके से विदेश में बसाने का आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत