1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कपिल मिश्रा को PWD का नोटिस, सरकारी बंगला खाली करने को कहा

कपिल मिश्रा को PWD का नोटिस, सरकारी बंगला खाली करने को कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2017 04:16 pm IST,  Updated : Jun 25, 2017 04:18 pm IST

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को एक नोटिस जारी किया है और उनसे सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मिश्रा अब कैबिनेट मंत्री नहीं है और वह इस तरह के आवास के पात्र नहीं हैं।

kapil mishra- India TV Hindi
kapil mishra

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा को एक नोटिस जारी किया है और उनसे सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मिश्रा अब कैबिनेट मंत्री नहीं है और वह इस तरह के आवास के पात्र नहीं हैं।

कथित रूप से खराब जल प्रबंधन के मुद्दे पर मिश्रा को 6 मई को मंत्री पद से हटाया गया था। अधिकारी ने बताया, मंत्री पद से हटाए जाने के बाद वह 15 दिन तक सरकारी बंगला रख सकते थे।

नियम-कायदे के अनुसार वह अब सरकारी बंगले के पात्र नहीं हैं। इसके मद्देनजर विभाग ने मिश्रा को आवंटित आवास यथाशीघ्र खाली करने को कहा है।

सूत्रों ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक हफ्ते पहले विभाग को एक नोटिस जारी किया था और उनसे जल्द से जल्द बंगला खाली कराने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत