1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘राधे मां ने दूसरे पुरुषों के साथ सेक्स करने का दबाव बनाया’

‘राधे मां ने दूसरे पुरुषों के साथ सेक्स करने का दबाव बनाया’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2015 09:25 am IST,  Updated : Aug 22, 2015 09:26 am IST

नई दिल्ली: राधे मां पर अब टीवी कलाकार और कुछ फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली डॉली बिंद्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। डॉली बिंद्र ने कहा कि राधे मां ने उनसे किसी

‘राधे मां ने दूसरे...- India TV Hindi
‘राधे मां ने दूसरे पुरुषों के साथ सेक्स का दबाव बनाया’

नई दिल्ली: राधे मां पर अब टीवी कलाकार और कुछ फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली डॉली बिंद्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। डॉली बिंद्र ने कहा कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ सेक्स संबंध बनाने के लिए कहा था।

डॉली बिंद्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि राधे मां की उपस्थिति में उनके साथ अश्लील हरकत की गयी और उसे किसी और पुरुष के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। उनके सामने पुरुषों ने कपड़े उतारे और उनकी बहुओं और टल्ली बाबा ने उनके साथ अश्लील डांस किया।

राधे मां पर डॉली बिंद्रा के इस आरोप के बाद पुलिस इस पूरे मामले पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 
गौरतलब है कि डॉली द्वारा राधे मां के खिलाफ पुलिस को की गयी यह दूसरी शिकायत है। इससे पहले डॉली ने शिकायत की थी उनकी जान को खतरा है फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अब डॉली ने अपनी दूसरी शिकायत में गभीर आरोप लगाये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत