1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राधे मां दिखीं शॉर्ट स्कर्ट में, अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज

राधे मां दिखीं शॉर्ट स्कर्ट में, अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2015 11:07 am IST,  Updated : Aug 06, 2015 03:28 pm IST

नई दिल्ली: विवादों में घिरी राधे मां की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जिसकी वजह से उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। फाल्गुनी ब्रम्हभट् ने राधे मां के खिलाफ बोरिवली, मुंबई के

राधे मां ने पहनी शॉर्ट...- India TV Hindi
राधे मां ने पहनी शॉर्ट स्कर्ट, अश्लीलता फैलाने का आरोप

नई दिल्ली: विवादों में घिरी राधे मां की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जिसकी वजह से उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। फाल्गुनी ब्रम्हभट् ने राधे मां के खिलाफ बोरिवली, मुंबई के थाने में केस दर्ज कराया है। राधे मां की हैरान कर देने वाली तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट वायरल हुई हैं। राहुल महाजन राधे मां की तस्वीरे सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में राधे मां लाल रंग की मिनी स्कर्ट पहने दिख रही हैं। लाल रंग का बूट और लाल रंग की मिनी स्कर्ट में खुद को साध्वी बताने वाली राधे मां स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं।खुद को साध्वी बताने वाली राधे मां मिनी स्कर्ट में लाल रंग के सोफे पर कैसे आराम फरमा रही हैं।

पढ़ें: कौन हैं राधे मां जो हैं फिर विवादों में ?

जब से तस्वीरें वायरल हुई हैं तब से सैकड़ो लोग इसे शेयर कर चुके हैं हालांकि हम इन फोटो की तस्दीक नहीं कर रहे हैं कि ये राधे मां की है तस्वीरें हैं...लेकिन कुछ दिनों पहले ऐसे ही एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें राधे में किसी गार्डन में 'अखियों के झरोखों से' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दी थीं।

राधे मां हैं जिन पर कुछ दिनों पहले अश्लील हरकतों और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है।

आगे की स्लाइड में देखें मिनी स्कर्ट में राधे मां की तस्वीरें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत