1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी आसमान से टपके नेता, जनता से संपर्क नहीं: रुपाणी

राहुल गांधी आसमान से टपके नेता, जनता से संपर्क नहीं: रुपाणी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2017 11:07 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 12:21 pm IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राहुल गांधी को आसमान से टपका हुआ नेता बताया जिनका आम जनता से संपर्क नहीं है। रूपाणी ने यह भी कहा कि राहुल अपनी मां सोनिया गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए हैं।

vijay rupani- India TV Hindi
vijay rupani

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राहुल गांधी को आसमान से टपका हुआ नेता बताया जिनका आम जनता से संपर्क नहीं है। रूपाणी ने यह भी कहा कि राहुल अपनी मां सोनिया गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भरतसिंह सोलंकी ने रूपाणी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह संयोग से बने मुख्यमंत्री हैं। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रूपाणी ने कहा, 'राहुल गांधी ने जोर दिया कि उनकी पार्टी उन लोगों को टिकट नहीं देगी जो हाल में पार्टी में पैराशूट से आए हैं। मुझे आश्चर्य है क्योंकि वह खुद ही अपनी पार्टी में पैराशूट से आए हैं। नेहरू-गांधी परिवार के होने के कारण राहुल पार्टी के नेता बन गए। मुख्यमंत्री ने कहा, 'सोनिया गांधी पुत्र मोह में राहुल गांधी को नेता के रूप में पेश कर रही हैं। अन्यथा, उनका जनता से कोई संपर्क नहीं है। इसके बाद भी वह पैराशूट तंत्र के बारे में बात कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता यह वास्तविकता जानते हैं।'

 
रूपाणी पर निशाना साधते हुए सोलंकी ने कहा कि भाजपा नेता संयोग से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा, 'विजयभाई को इतिहास या भूगोल की जानकारी नहीं है। नेहरू..गांधी परिवार दुनिया के उन दुर्लभ परिवारों में है जिसने अपने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। इंदिरा जी और राजीव जी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत