1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जीडीपी में गिरावट पर बोले राहुल गांधी, चेतावनी को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण

जीडीपी में गिरावट पर बोले राहुल गांधी, चेतावनी को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 11:02 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 11:08 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'GDP 24 प्रतिशत गिरी, स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट। सरकार का हर चेतावनी को नजरअंदाज करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीडीपी की गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का हर चेतावनी को नजरअंदाज करते रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 24 प्रतिशत गिरा, स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट। सरकार का हर चेतावनी को नजरअंदाज करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे सरकार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सलाह देते नजर आ रहे हैं।

कृषि को छोड़ सभी क्षेत्रों का बुराहाल

बता दें कि सोमवार (31 अगस्त) को सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल से जून तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए। आंकड़े के मुताबिक, कोरोना महामारी के बीच अप्रैल से जून की इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के GDP में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट आई है। जुलाई महीने में आठ उद्योगों के उत्पादन में 9.6 फीसदी की गिरावट आई है।

इस दौरान कृषि को छोड़कर विनिर्माण, निर्माण और सेवा समेत सभी क्षेत्रों का प्रदर्शन खराब रहा है। सबसे अधिक प्रभाव निर्माण उद्योग पर पड़ा है। जो 50 प्रतिशत से भी अधिक गिरा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इससे पूर्व वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत