1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अकीडो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं राहुल गांधी, Twitter पर तस्वीरें वायरल

अकीडो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं राहुल गांधी, Twitter पर तस्वीरें वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 05:04 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जापानी मार्शल आर्ट अकीडो की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वायरल हो रही हैं

rahul gandhi marshal arts- India TV Hindi
rahul gandhi marshal arts

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जापानी मार्शल आर्ट अकीडो की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। पिछले दिनों ही यह सामने आया था कि राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रखी है और अकीडो में ब्‍लैक बेल्‍ट धारी हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ अकीडो की प्रैक्टिस करने वाले भरद नाम के शख्स ने ये तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी और इसे कांग्रेस का सोशल मीडिया देख रहीं दिव्या स्पंदना ने भी रिट्वीट किया है। इन तस्वीरों में राहुल के साथ उनके प्रशिक्षक सेंसेई पारितोस कार हैं।

aikido
aikido

बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम में बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से उनकी शादी का सवाल किया था और साथ ही में खेल से जुड़ा सवाल भी किया था। इसके जवाब में राहुल ने बताया था कि वह रोज एक घंटे अकीडो की प्रैक्टिस करते हैं। तब विजेंद्र ने उनसे कहा था कि लोग आपके इस पहलू को नहीं जानते है। कुछ तस्वीरें शेयर कीजिए जिससे कि लोग उनकी इस विधा के बारे में जान सकें।

rahul gandhi
rahul gandhi

क्या है अकीडो मार्शल आर्ट?

अकीडो जापान की मार्शल आर्ट की विधा है और इसे बिना किसी हथियार के प्रयोग करते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन और प्रभावी मार्शल आर्ट माना जाता है और यह अधिक पुराना या परंपरागत भी नहीं है। यह सभी जापानी मार्शल आर्ट्स में सबसे ज्यादा मुश्किल है। इसे दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण मार्शल आर्ट भी कहा जाता है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी के प्रचार में जुटे हुए है। अभी वह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत