1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संकट के बीच लोगों की मदद करने के लिए युवा कांग्रेस की तारीफ की

राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संकट के बीच लोगों की मदद करने के लिए युवा कांग्रेस की तारीफ की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 09:09 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 09:09 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों की मदद करने के लिए पार्टी की युवा इकाई की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि नि:स्वार्थ सेवा के लिए वह संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सलाम करते हैं।

Rahul Gandhi praised Youth Congress for helping people amid Coronavirus crisis- India TV Hindi
Rahul Gandhi praised Youth Congress for helping people amid Coronavirus crisis Image Source : FILE

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों की मदद करने के लिए पार्टी की युवा इकाई की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि नि:स्वार्थ सेवा के लिए वह संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सलाम करते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय युवा कांग्रेस संकट के समय में लोगों की मदद के लिए आगे आयी है। परेशानी में घिरे लोगों को उसकी तरफ से खाना, मास्क और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।’’ 

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ मैं युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और नि:स्वार्थ सेवा के लिए सलाम करता हूं।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से तारीफ किए जाने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘संगठन की तरफ से पूरा काम राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हो रहा है। उनकी तारीफ से सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। संकट की इस घड़ी में हम और बड़े पैमाने पर लोगों की मदद का प्रयास करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत