1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, जल्द हो इस पद के लिए चुनाव: राहुल गांधी

मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, जल्द हो इस पद के लिए चुनाव: राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 02:29 pm IST

राहुल गांधी ने कहा कि वह अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं है। CWC को जल्द कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस का संकट और गहरा गया है। इस वक्त कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वह अब कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि "मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) जल्द ही नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करे। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुन लिया जाना चाहिए था।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब लगभग तय है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष नेहरू गांधी परिवार से बाहर का होगा। क्योंकि, राहुल गांधी अब किसी भी कीमत पर इस्तीफा वापस लेने के मूड में नहीं हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद ही CWC को अपना इस्तीफा सौंपा था। हालांकि, पार्टी के दिग्गज नेता उन्हें मनाने में लगे थे लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हैं।

542 लोकसभा सीटों के लिए हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है। जबकि, कांग्रेस अपने साथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रही थी। ऐसे में पहली बार पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चुनावों में पार्टी की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी ली और अपना त्यागपत्र CWC को सौंपा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत