1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी और ‘देशबंदी’ से BJP सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए: राहुल गांधी

नोटबंदी और ‘देशबंदी’ से BJP सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 02:17 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और ‘देशबंदी’ (लॉकडाउन) से अनगिनत घर उजाड़ दिए।

नोटबंदी और ‘देशबंदी’ से BJP सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए: राहुल गांधी- India TV Hindi
नोटबंदी और ‘देशबंदी’ से BJP सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए: राहुल गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और ‘देशबंदी’ (लॉकडाउन) से अनगिनत घर उजाड़ दिए। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा की कथित खुदकुशी की खबर साझा करते हुए एक ट्वीट में यह बात कही।

ट्वीट में राहुल गांघी ने लिखा, ‘‘इस अत्यंत दुखद घड़ी में इस छात्रा के परिजनों को मेरी संवेदनाएं। जानबूझकर की गयी नोटबंदी और देशबंदी से भाजपा सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए। यही सच्चाई है।’’ 

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक, तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा ने पिछले दिनों परिवार की आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

वहीं, इससे पहले 8 नवंबर को राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "नोटबंदी PM की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय क़र्ज़ माफ़ किया जा सके।"

ट्वीट में नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी ने लिखा था, "ग़लतफ़हमी में मत रहिए- ग़लती हुई नहीं, जानबूझकर की गयी थी। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत