1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घायल पत्रकार की मदद के लिए आगे आए राहुल गांधी, पहुंचाया अस्पताल, देखें VIDEO

घायल पत्रकार की मदद के लिए आगे आए राहुल गांधी, पहुंचाया अस्पताल, देखें VIDEO

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2019 09:56 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 09:56 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर एम्स पहुंचाया।

Rahul gandhi takes injured journalist to AIIMS- India TV Hindi
Rahul gandhi takes injured journalist to AIIMS

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर एम्स पहुंचाया।

दरअसल, गांधी बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। जब उनका काफिला हुमायूं रोड पर था तो उन्होंने एक पत्रकार को सड़क पर घायल अवस्था में देखा। इसके बाद वह अपने वाहन में बैठाकर उसे एम्स ले गए। पत्रकार का नाम राजेंद्र व्यास है।

देखें वीडियो-

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हुमायूं रोड के निकट एक पेट्रोल पंप से आ रहे व्यास की स्कूटी फिसल गई और वह गिर गए। उसी दौरान वहां से गांधी का काफिला गुजर रहा था। वह अपने वाहन से उतरे और पत्रकार को अपने वाहन में बैठाकर एम्स ले गए।

पत्रकार को एम्स पहुंचाने के बाद वह इंदिरा गांधी स्टेडियम गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत