1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गरीब भूखे मर रहे हैं और चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है: राहुल गांधी

गरीब भूखे मर रहे हैं और चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है: राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 03:56 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर देश का गरीब कब जागेगा?

गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आख़िर हिंदुस्तान का ग़रीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वे आपके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों के हाथ की सफ़ाई में लगे हैं।’’ उन्होंने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, देश में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने गोदामों में मौजूद अतिरिक्त चावल का उपयोग हैंड सैनिटाइजर की आपूर्ति के वास्ते जरूरी एथेनॉल बनाने के लिए करने का फैसला किया है। (भाषा)

हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क से जीएसटी हटाने की मांग

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे सभी आइट्म को जीसएटी मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "#Covid19 के इस मुश्किल वक्त में हम लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस महामारी के उपचार से जुड़े सभी छोटे-बड़े उपकरण GST मुक्त किए जाएं। बीमारी और गरीबी से जूझती जनता से सैनीटाईजर, साबुन, मास्क, दस्ताने आदि पर GST वसूलना गलत है। #GSTFreeCorona माग पर हम डटे रहेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत