1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTOS: राहुल गांधी ने ट्विटर के CEO जैक डोरसे से की मुलाकात, ‘फेक न्यूज’ से निपटने पर हुई चर्चा

PHOTOS: राहुल गांधी ने ट्विटर के CEO जैक डोरसे से की मुलाकात, ‘फेक न्यूज’ से निपटने पर हुई चर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 03:42 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्विटर के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे से मुलाकात की जिस दौरान दोनों ने ‘फेक न्यूज’ की समस्या से निपटने के संदर्भ में बात की।

Rahul Gandhi and Twitter CEO Jack Dorsey meet in Delhi, discuss fake news- India TV Hindi
Rahul Gandhi and Twitter CEO Jack Dorsey meet in Delhi, discuss fake news

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्विटर के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे से मुलाकात की जिस दौरान दोनों ने ‘फेक न्यूज’ की समस्या से निपटने के संदर्भ में बात की। गांधी के मुताबिक चर्चित माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के सीईओ ने ‘फेक न्यूज’ से निपटने के लिए ट्विटर द्वारा उठाए जा रहे कुछ कदमों की जानकारी भी दी।

Related Stories

डोरसे से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ट्विटर के सह-संस्थापक एवं सीईओ जैक डोरसे से आज सुबह बातचीत हुई। ट्विटर वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक प्रभावशाली संवाद मंच के रूप में उभरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैक ने संवाद को सार्थक बनाने और फेक न्यूज की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कुछ कदमों के बारे में बताया।’’ डोरसे इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वह आज आईआईटी दिल्ली के छात्रों से संवाद करेंगे।

Rahul Gandhi with Twitter CEO Jack Dorsey
Rahul Gandhi with Twitter CEO Jack Dorsey

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत