1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा स्वराज से मिलने एम्स पहुंचे राहुल

सुषमा स्वराज से मिलने एम्स पहुंचे राहुल

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 02:08 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने एम्स पहुंचे। जहां वह सीने में जकड़न की शिकायत होेने के बाद से भर्ती हैं।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi Image Source : PTI

 नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने एम्स पहुंचे। जहां वह सीने में जकड़न की शिकायत होेने के बाद से भर्ती हैं।गांधी ने अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में कुछ समय बिताया जहां गत 25 अप्रैल से सुषमा स्वराज का उपचार चल रहा है।

सुषमा स्वराज के लोकसभा में विपक्ष के नेता रहने के समय से गांधी और उनकी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनका आत्मीय संबंध रहा है।प्रमुख अस्पताल ने कल कहा था कि सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और उन्हें जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी।

एम्स ने मंत्री केलिए एक संयुक्त उपचार रणनीति तैयार करने के वास्ते एक चिकित्सा बोर्ड का भी गठन किया है।

 पिछले साल भी संसद की बैठक के दौरान जब सुषमा की तबीयत ठीक नहीं थीं तो सोनिया और राहुल दोनों उनके पास गए थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की थी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत