1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निलंबित IPS अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस की रेड

निलंबित IPS अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस की रेड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2015 02:19 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 02:19 pm IST

नई दिल्ली: यूपी के निलंबित आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस का छापा पड़ा है। यह जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी है। अमिताभ का आरोप है कि उनके घर पर छापा सपा सुप्रीमो

निलंबित IPS अमिताभ...- India TV Hindi
निलंबित IPS अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस की रेड

नई दिल्ली: यूपी के निलंबित आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस का छापा पड़ा है। यह जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी है। अमिताभ का आरोप है कि उनके घर पर छापा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के कहने पर मारा गया है। यह छापा आय से अधिक संपत्ति मामले के तहत मारा गया है। ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, “मेरे घर विजिलेंस छपा. विजिलेंस अफसरों ने मुझे और मेरी पत्नी को बताये जाने के बाद भी हमारे केसों में कोर्ट जाने से रोका।” गौरतलब है कि अमिताभ ने मुलायम सिंह पर धमकाने का आरोल लगाया था जिसके बाद सीजेएम कोर्ट ने मुलायम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।

रेड क्यों पड़ी-

डीजी विजिलेंस भानु प्रताप सिंह पर आरोप लगाते हुए अमिताभ ने कहा कि मुलायम सिंह के कहने पर ऐसा किया जा रहा है, वहीं सिंह का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोर्ट के आदेश पर किया और ये रेड नहीं सर्च था। उन्होंने बताया कि अमिताभ के घर पर 15 लोग सर्च के लिए गए थे जिन्हें अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।  

क्या है पूरा मामला-

आपको बता दें कि बीती 10 जुलाई को अमिताभ ने एक ऑडियो टेप जारी किया था जिसमें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ठाकुर को धमकाते हुए सुनाई दे रहे थे। अमिताभ ने लखनऊ के एक पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही यूपी सरकार ने अमिताभ को सर्विस कंडक्ट रुल तोड़ने के जुर्म में सस्पेंड कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत