1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Medchal Railway Station पर दो डिब्बों में लगी आग

Medchal Railway Station पर दो डिब्बों में लगी आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 08:09 pm IST

Medchal रेलवे स्टेशन पर खड़े 10 रेलवे कोचों में से 2 में आग लग गई। आग किस वजह से लगी, ये पता नहीं चल पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Railway coaches caught fire at Medchal Railway Station  । Medchal Railway Station पर दो डिब्बों में - India TV Hindi
Railway coaches caught fire at Medchal Railway Station  । Medchal Railway Station पर दो डिब्बों में लगी आग Image Source : TWITTER/ANI

मेडचल. तेलंगाना के Medchal Railway Stations पर खड़े दो रेलवे कोचों में बुधवार को आग लग गई। साउथ सेंट्रेल रेलवे के सीपीआऱओ Ch.Rakesh ने बताया कि Medchal रेलवे स्टेशन पर खड़े 10 रेलवे कोचों में से 2 में आग लग गई। आग किस वजह से लगी, ये अभी नहीं पता चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एससीआर ने एक बयान के अनुसार डिब्बे में दोपहर 1.50 बजे आग लगी और अग्निशमन उपकरणों और दमकल की मदद से इस पर काबू पा लिया गया। उसने बताया कि 22 सितंबर के बाद से स्टेशन पर दस डिब्बे खड़े थे।

एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सीएच राकेश ने कहा कि उस समय ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने डिब्बे को बाकी डिब्बों से अलग कर और विद्युत आपूर्ति बंद करने जैसे कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत