1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कल से चलेगी गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में दिल्ली टू आगरा

कल से चलेगी गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में दिल्ली टू आगरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2016 07:42 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 09:34 pm IST

नई दिल्ली: देश में हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत हो रही है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस नाम की इस ट्रेन का

train
train

गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी ट्रेन होस्टेस

गतिमान एक्सप्रेस जहां अपनी स्पीड को लेकर चर्चा में है वहीं ट्रेन में होस्टेस का होना भी बाकी भी इसे दूसरी ट्रेन से अलग करता है। हवाई जहाज की तर्ज पर ट्रेन में होस्टेस यात्रियों का स्वागत करेंगी और यात्रियों को ट्रेन में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखेगी। जब आप गतिमान एक्सप्रेस में सवार होंगे ट्रेन होस्टेस गुलाब का फूल देकर आपका स्वागत करेंगी। हवाई जहाज की तर्ज पर गतिमान एक्सप्रेस में भी होस्टे्स दिखाई देंगी जो आपके एक कॉल पर तुरंत हाजिर हो जाएगी। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर उन्हें सफर के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी को ये होस्टेस तुरंत दूर करेंगी।

गतिमान एक्सप्रेस चलाने के साथ साथ आईआरसीटीसी ने पर्यटन के लिहाज से ट्रेन के साथ बस सेवा, दर्शनीय स्थलों को दिखाने और भोजन की सुविधा के साथ पैकेज तय किया है जिसमें एक दिन का पैकेज घरेलू यात्रियों के लिए 1967 रुपये और विदेशी यात्रियों के लिए 3197 रुपये रखा गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत