
gatimaan express
100 मिनट में 200 किमी की दूरी
एक्सप्रेस दिल्ली से आगरा दौड़ने को तैयार है लेकिन ट्रेन का यहां तक सफर आसान नहीं था। गातिमान एक्सप्रेस के एक दो ट्रायल नहीं बल्कि छह ट्रायल किये गये। रूट में कई बदलाव किए गए, सिग्नल्स को अपडेट किया गया तब जाकर दिल्ली से आगरा की दूरी 100 मिनट में पूरी की जा सकी।
आंकड़ों के मुताबिक गतिमान एक्सप्रेस का पहला ट्रायल 3 जुलाई 2014 को हुआ था। तब ट्रेन को नई दिल्ली से आगरा पहुंचने में 100 मिनट का समय लगा था। दूसरी बार में 103 मिनट, तीसरी बार में 148 मिनट, चौथी बार में 150 मिनट, पांचवी बार में 168 और छठी में 115 मिनट में ट्रेन दिल्ली से आगरा पहुंची थी।
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गतिमान एक्स्प्रेस ट्रेन का नंबर 12049 अप होगा जबकि आगरा से दिल्ली लौटने वाली ट्रेन का नंबर 12050 डाउन होगा।