1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर '1512' शुरु किया

दिल्ली पुलिस ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर '1512' शुरु किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2015 09:24 am IST,  Updated : Jul 18, 2015 09:53 am IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हरीभाई परथीभाई चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में 'केंद्रीाकृत दिल्ली पुलिस रेलवे हेल्पलाइन नं. 1512' की शुरुआत की। इस नए कदम के बारे में चौधरी

दिल्ली पुलिस ने रेलवे...- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर '1512' शुरु किया

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हरीभाई परथीभाई चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में 'केंद्रीाकृत दिल्ली पुलिस रेलवे हेल्पलाइन नं. 1512' की शुरुआत की। इस नए कदम के बारे में चौधरी ने दिल्ली पुलिस से कहा कि इस रेलवे हेल्पलाइन के लिए वे व्यापक तौर पर प्रचार का प्रबंध करें, ताकि रेलयात्रियों के बीच इसके बारे में जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सभी पुलिस थानों को 'स्मार्ट' बनाने की शानदार योजना के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की। 

दिल्ली पुलिस रेलवे लाइन नं. 1512 से रेलयात्रियों को एक अत्यंत उपयोगी प्रणाली उपलब्ध होगी। अब रेलयात्री चलती रेलगाड़ियों से नीचे उतरे बिना शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

कोई व्यक्ति देश के किसी हिस्से से इस अखिल भारतीय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है। फैक्स/ई-मेल पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और प्राथमिकी की प्रतिलिपि फैक्स/ई-मेल/डाक द्वारा शिकायतकर्ता के पास भेजी जाएगी। 

इस हेल्पलाइन के माध्यम से रेलवे स्टेशनों और चलती रेलगाड़ियों में यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पुलिस नियंत्रण कक्ष सं. 100 और दिल्ली पुलिस रेलवे की समर्पित वॉट्सएप सं. 875081512, जिस पर संबंधित तस्वीर और वीडियो भी प्राप्त किये जा सकते हैं, मामले दर्ज कराये जा सकते हैं। 

दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में एसटीडी सुविधायें प्रदान की गई हैं, ताकि मुसीबत में पड़े किसी व्यक्ति से सम्पर्क किया जा सके और राज्यों के संबंधित नियंत्रण कक्ष/थाने से बात की जा सके। दिल्ली पुलिस रेलवे नियंत्रण कक्ष शीघ्रतापूर्वक शिकायत स्थानांतरित करेगा, ताकि दिक्कत में पड़े यात्री की सहायता के लिए शीघ्र ही चलती रेलगाड़ी में सुरक्षाकर्मी भेजे जा सकेंगे। शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान होने तक पुलिस अधिकारी उनके सम्पर्क में रहेंगे। 

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल सेवाप्रदाताओं द्वारा उपलब्ध सेवायें प्राप्त करने वाले यात्रियों के लिए 1512 एक अखिल भारतीय नं. है, देश के किसी अन्य स्थान में पंजीकृत मोबाइल फोन वाले यात्रियों के लिए दिल्ली पुलिस रेलवे हेल्पलाइन तक पहुंच कायम करने हेतु 1512 नं. डॉयल करना होगा। 

भारत के किसी हिस्से से किये गये फोन कॉल संबंधित राज्य सरकार रेलवे पुलिस (जीआरपी) के नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होंगे और इसके बाद मुसीबत में पड़े व्यक्ति की समस्या का शीघ्र निदान किया जाएगा। इस सेवा के जरिये जीआरपी संबंधी मुद्दों के लिए एक अखिल भारतीय आधार पर एकल नम्बर उपलब्ध होता है। 

सार्वजनिक स्थल पर यात्रियों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए उपाय तलाशने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने अंतर-राज्यीय समन्वय बैठकें भी शुरू की हैं और अन्य राज्यों के साथ संबंधित विवरण को साझा भी कर रही है। 

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी के अलावा दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत