1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में बारिश से राहत, पटरी पर लौट रही है जिंदगी

तमिलनाडु में बारिश से राहत, पटरी पर लौट रही है जिंदगी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2015 02:52 pm IST,  Updated : Nov 18, 2015 02:52 pm IST

चेन्नई: तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मॉनसून का प्रकोप हल्का हुआ है। इससे प्रदेश के लोगों को खासी राहत मिली है। सिर्फ कुछ जिलों में ही बारिश हुई और यहां धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौट रहा

तमिलनाडु में बारिश से...- India TV Hindi
तमिलनाडु में बारिश से राहत, पटरी पर लौट रही है जिंदगी

चेन्नई: तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मॉनसून का प्रकोप हल्का हुआ है। इससे प्रदेश के लोगों को खासी राहत मिली है। सिर्फ कुछ जिलों में ही बारिश हुई और यहां धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौट रहा है।

पूरे तमिलनाडु में बारिश से संबंधित घटनाओं में 79 लोगों की मौत हुई है। त्रिवल्लूर जिले सहित मदुरै और आसपास के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई है। वहीं, बुरी तरह से प्रभावित हुए कांचीपुरम में धीरे-धीरे हालत सामान्य हो रहे हैं।

चेन्नई में, नगर प्राधिकारी, दक्षिण के उपनगर वेलाचेरी के पानी में डूबे इलाकों से पानी को निकाल रहे हैं। यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था जहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बोटों का इस्तेमाल किया गया था।

वेलाचेरी, पेरूमबक्कम, सैदापैट, थोरेपक्कम और नंदम्बक्कुम में लोगों को बचाने के लिए बोटों का इस्तेमाल किया गया था। इस बीच, शहर के कोराट्टुर इलाके में घुटनों तक पानी भरा हुआ है और अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह से पानी निकालने में उन्हें कुछ दिनों का वक्त लग सकता है। शहर के उपनगर के कई क्षेत्र अब भी जलमग्न हैं।

कांचीपुरम जिले में सेना और वायु सेना मूसलाधार बारिश की वजह से फंसे हुए लोगों को निकालने में कल से लगी हुई है। दो दिन से बारिश नहीं होने की वजह से बाशिंदों को राहत मिली है और लोग जरूरी चीजों की खरीदारी करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलें हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत