1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार से बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार से बर्फबारी की संभावना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 09:42 pm IST

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार से बर्फबारी की संभावना- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार से बर्फबारी की संभावना Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हरियाणा के अंबाला में पारा 9.6 डिग्री और करनाल में नौ डिग्री तक रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में 9.7 डिग्री, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश की मध्य और ऊंची पहाड़ियों में चार दिसंबर से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों में नौ दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा । शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को ऊंची पहाड़ियों में और सात से नौ दिसंबर तक मध्य पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 

सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले का केलांग शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा वहीं किन्नौर जिले के कल्पा में तापामान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.8 डिग्री सेल्सियस, 7.7 डिग्री सेल्सियस और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शिमला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत