1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी, हरियाणा और राजस्थान में इन जगहों पर थोड़ी देर में बरसात के आसार

यूपी, हरियाणा और राजस्थान में इन जगहों पर थोड़ी देर में बरसात के आसार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2021 07:42 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 07:49 pm IST

भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में थोड़ी देर में बरसात हो सकती है।

यूपी, हरियाणा और राजस्थान में इन जगहों पर थोड़ी देर में बरसात के आसार- India TV Hindi
यूपी, हरियाणा और राजस्थान में इन जगहों पर थोड़ी देर में बरसात के आसार Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में थोड़ी देर में बरसात हो सकती है। IMD के अनुसार, हरियाणा के पलवल और होदल में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के नदबई, नगर, दीग, लक्ष्मणगढ़, भरतपुर और मेंहदूपुर बालाजी में भी आंधी के साथ अगले दो घंटे में बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरसाना, नंदगांव, खतौली, गुलोठी, चपरौला, हापुड़, कांधला, गढ़मुक्तेश्वर, मुजफ्फरनगर, खैर, अनुपशहर, अलीगढ़, सदाबाद, सिकंदरा राव, सहरवान, कासगंज, एटा, संभल, जहांगिराबाद, सियाना, भाजोई, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जत्तरी, खुर्जा, मथुरा, हाथरस, इग्लास, चांदपुर, सिकंदराबाद, हस्तनापुर और बिजनौर में भी आधी और बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान की ओर से यह जानकारी 5.42 मिनट पर दी गई थी। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान ने बताया था कि हस्तनापुर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के इलाके में शनिवार की रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत