1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के कई स्थानों में बारिश, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट

राजस्थान के कई स्थानों में बारिश, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 02:33 pm IST

विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू 17, सवाईमाधोपुर 18.5, डबोक 18.5, कोटा 18.7, बूंदी 19, जालौर 21, अलवर 21.2, जयपुर 21.5, अजमेर 22.1, श्रीगंगानगर 22.2 और अन्य स्थानों पर 23.3 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज क

Rajasthan-Rain- India TV Hindi
Rajasthan-Rain

जयपुर: राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई।कई संभागों में कल के मुकाबले अधिकतम तापामान में और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में ठंडी हवाओं के प्रकोप से बचने के लिये लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिये। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों के छाये रहने के कारण कोटा-उदयपुर संभागों में कल के मुकाबले अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक, जयपुर -अजमेर संभागों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस, और बीकानेर जोधपुर में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक माउंट आबू में 14 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ-डबोक में 6-6, कोटा में 5.4, बूंदी-सवाईमाधोपुर में 3-3, जवाईडेम-ऐरनपुरा रोड में 2-2, वनस्थली में 1.1, टोंक 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू 8.4, जैसलमेर 9.5, चूरू 10, पिलानी 10.8, सीकर 11, ऐरनपुरा रोड 11, वनस्थली 12.7 और अन्य स्थानों पर 13.2 डिग्री सेल्सियस से 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू 17, सवाईमाधोपुर 18.5, डबोक 18.5, कोटा 18.7, बूंदी 19, जालौर 21, अलवर 21.2, जयपुर 21.5, अजमेर 22.1, श्रीगंगानगर 22.2 और अन्य स्थानों पर 23.3 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत