1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिरोही: खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 15 फीट में अटका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिरोही: खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 15 फीट में अटका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 04:40 pm IST

राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज में एक चार साल के बच्चे के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। शिवगंज थानाक्षेत्र के छिबा गांव के एक खेत में बच्चा खेलते-खेलते दुर्घटनावश खुले बोरवेल में गिर गया।

Rajasthan:4-yr-old child falls into borewell in Sirohi- India TV Hindi
Rajasthan:4-yr-old child falls into borewell in Sirohi

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज में एक चार साल के बच्चे के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। शिवगंज थानाक्षेत्र के छिबा गांव के एक खेत में बच्चा खेलते-खेलते दुर्घटनावश खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

मौके पर एसडीएम शिवगंज भगीरथ चौधरी भी मौजूद हैं। भगीरथ चौधरी के मुताबिक बच्चा 15 फीट पर फंस गया है। बच्चे को पानी और ऑक्सीजन दिया गया है। डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

बोरवेल में बच्चे के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। रेस्क्यू के लिए आपदा प्रबंधन की टीम बोरवेल के पास दूसरा गड्‌ढा खोदने में जुटी है। बच्चे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत