1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 17,000 से बढ़कर 25,000 होगी, CM गहलोत ने की घोषणा

राजस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 17,000 से बढ़कर 25,000 होगी, CM गहलोत ने की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 04:26 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि बढाकर 25,000 रुपये करने की घोषणा बृहस्पतिवार को की।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की घोषणा बृहस्पतिवार को की। सेनानियों को मिलने वाला चिकित्सा भत्ता भी बढाकर 5,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

गहलोत ने यहां गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन सुब्बाराव के 91वें जन्मदिवस सम्मान समारोह के एक कार्यक्रम में इस आशय की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों व शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए महात्मा गांधी संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा भी की।

गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को अब 25,000 रुपये का मासिक पेंशन मिलेगा। उन्होंने सेनानियों का चिकित्सा भत्ता भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर उसे 5,000 रुपये करने की घोषणा की है। द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिकों और युद्ध-विधवाओं को मिलने वाली पेंशन भी 10,000 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बीपीएल, स्टेट बीपीएल व अंत्योदय श्रेणी के 1.74 करोड़ परिवारों को एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर गेहूं दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत