1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान से लौटी गीता पर राजस्थान के दंपति ने जताया दावा

पाकिस्तान से लौटी गीता पर राजस्थान के दंपति ने जताया दावा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2015 08:59 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 08:59 pm IST

अलवर: पाकिस्तान से भारत लौटी गीता को लेकर राजस्थान के एक दंपति ने दावा जताया है। अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेमाला खुर्द निवासी मोहम्मद खान ने आज दावा किया कि गीता

गीता पर राजस्थान के...- India TV Hindi
गीता पर राजस्थान के दंपति ने जताया दावा

अलवर: पाकिस्तान से भारत लौटी गीता को लेकर राजस्थान के एक दंपति ने दावा जताया है। अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेमाला खुर्द निवासी मोहम्मद खान ने आज दावा किया कि गीता उनकी खोयी हुई बेटी है।

मोहम्मद खान आज चाइल्ड लाइन के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरभान मीणा से मिले और गीता को अपनी बेटी बताते हुए उसे उन्हें सुपूर्द करने की मांग की। मोहम्मद खान के साथ उनकी पत्नी हमीदा और चाइल्ड लाइन के समन्वयक सतीश चौधरी भी एडीएम मीणा से मिले।

मीणा ने कहा कि मोहम्मद खान और उनकी पत्नी हमीदा चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि के साथ उनसे मिलकर पाकिस्तान से लौटी गीता को वर्ष 2003 में खोयी बेटी हंसीरा बताते हुए सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि दावे की जांच करने के आदेश दिये गये हैं। दम्पति ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को बताया कि हंसीरा वर्ष 2003 में खो गयी थी। वह भी न सुन सकती है और न ही बोल सकती है। हंसीरा को गांव के लोगों ने स्टेशन पर आखिरी बार देखा था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

दम्पति ने पंचायत की सर्वे रिपोर्ट और थाने में दर्ज करवायी गई गुमशुदगी की रिपोर्ट की प्रतिलिपि और हंसीरा की पहचान भी इंटरनेट पर गीता की तस्वीर देखने के बाद की। चाइल्ड लाइन द्वारा उपलब्ध कराई गयी प्रतिलिपि भी अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपी है। मीणा ने बताया कि मोहम्मद खान द्वारा किये गए दावे की जांच के निर्देश दिये गये है।

वहीं, एम्स ने गीता की डीएनए रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को सौंप दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत