1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राफेल की वायुसेना में आधिकारिक एंट्री 10 सितंबर को, राजनाथ होंगे मौजूद, फ्रांसीसी रक्षामंत्री भी आमंत्रित

राफेल की वायुसेना में आधिकारिक एंट्री 10 सितंबर को, राजनाथ होंगे मौजूद, फ्रांसीसी रक्षामंत्री भी आमंत्रित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 10:55 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 11:42 am IST

Rajnath Singh Rafale : भारतीय वायुसेना के लिए गेमचेंजर कहे जा रहे राफेल विमान आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल होने जा रहे हैं। 

rajnath singh to induct rafales on sept 10 - India TV Hindi
rajnath singh to induct rafales on sept 10  Image Source : TWITTER/@DEFENCEMININDIA

भारतीय वायुसेना के लिए गेमचेंजर कहे जा रहे राफेल विमान आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल होने जा रहे हैं। पिछले महीने 29 जुलाई को 5 राफेल विमान फ्रांस से अंबाला एयरबेस पहुंचे हैं। अब 10 सितंबर को अंबाला एयरबेस पर ये राफेल विमान आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पर्ली को भी इसे आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 से 6 सितंबर तक रूस के दौरे पर होंगे। वे यहां शंघाई कोओपरेशन आर्गेनाइजेशन की बैठक में शामिल होंगे। यहां से लौटने के बाद ही राफेल की यह सेरेमनी आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि राफेल विमान एयरफोर्स की 17 गोल्डन एरो स्कवार्डन का हिस्सा बनेंगे। राफेल विमान अभी तक लद्दाख का दौरा भी कर चुका है। राफेल में एयर टू एयर मेरेओर मिसाइल, एयर टू ग्राउंड स्काल्प और हैमर मिसाइलों को लैस किया गया है। भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद का सौदा किया था, जिसकी पहली खेप अब तक भारत पहुंची है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत