1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कल से सामान्य समय पर सुबह 11 बजे शुरू होगी राज्यसभा की कार्यवाही

कल से सामान्य समय पर सुबह 11 बजे शुरू होगी राज्यसभा की कार्यवाही

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2021 02:23 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 02:23 pm IST

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के पहले चरण में संसद के दोनों सदनों की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया था। दोनों सदनों की बैठक अलग अलग समय पर आहूत की जाती थी। बदली हुई व्यवस्था के तहत सदन के सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा कक्षों के अलावा विभिन्न गैलरी में बैठते थे।

Rajya Sabha will commence from 11 am to 6 pm from tuesday कल से सामान्य समय पर सुबह 11 बजे शुरू होगी- India TV Hindi
कल से सामान्य समय पर सुबह 11 बजे शुरू होगी राज्यसभा की कार्यवाही Image Source : ANI

नई दिल्ली. राज्यसभा की बैठक मंगलवार से अपने सामान्य समय पर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। पीठासीन अध्यक्ष वंदना चव्हाण ने सोमवार को राज्यसभा में घोषणा की कि उन्हें सदन को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कल से सदन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।

पढ़ें- संसद में स्पेशल मास्क लगाकर पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेंद्र जाधव, बोले- N95 से 166 गुना प्रभावी है

उन्होंने कहा कि सभापति एम वेंकैया नायडू ने विभिन्न दलों के सदस्यों की मांग को देखते हुए सदन की बैठक के समय में परिवर्तन के लिए अनुमति दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कल से सदन के सदस्य राज्यसभा कक्ष और गैलरी में दूरी बनाते हुए बैठेंगे। उन्होंने कहा कि बैठने की व्यवस्था के बारे में सदस्यों को बाद में जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें- पूर्व सीएम सहित 25 विधायकों को नहीं मिली विधानसभा में एंट्री, नहीं कराया था कोविड टेस्ट

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के पहले चरण में संसद के दोनों सदनों की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया था। दोनों सदनों की बैठक अलग अलग समय पर आहूत की जाती थी। बदली हुई व्यवस्था के तहत सदन के सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा कक्षों के अलावा विभिन्न गैलरी में बैठते थे। बदली हुई व्यवस्था के तहत राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से और लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न चार बजे से शुरू होती थी। 

पढ़ें- Tamil Nadu Election: कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ आईं 25 सीटें, पिछली बार 41 पर लड़ा था चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत