1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'रेल रोको' अभियान से पहले राकेश टिकैत का किसानों को संदेश, 'चाय-पानी लेकर स्टेशन पहुंचें'

'रेल रोको' अभियान से पहले राकेश टिकैत का किसानों को संदेश, 'चाय-पानी लेकर स्टेशन पहुंचें'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 10:52 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 10:54 pm IST

नए कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर किसानों का आंदोलन जारी है। आंदोलनरत किसान जहां एक ओर लगातार भारत सरकार से बातचीत का आव्हान कर रहे हैं वहीं आंदोलन को धार देने में भी जुटे हैं।

'रेल रोको' अभियान से पहले राकेश टिकैत का किसानों को संदेश, 'चाय-पानी लेकर स्टेशन पहुंचें'- India TV Hindi
'रेल रोको' अभियान से पहले राकेश टिकैत का किसानों को संदेश, 'चाय-पानी लेकर स्टेशन पहुंचें' Image Source : PTI

गाजियाबाद: नए कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर किसानों का आंदोलन जारी है। आंदोलनरत किसान जहां एक ओर लगातार भारत सरकार से बातचीत का आव्हान कर रहे हैं वहीं आंदोलन को धार देने में भी जुटे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पूरे देश में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। 

12 से 4 रोकी जाएंगी ट्रेनें

दोपहर 12 बजे से चार बजे तक किसान अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाकर रेल रोकेंगे। इस दौरान किसान सबसे पहले रेल का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे और उसके बाद रेल यात्रियों से संवाद करेंगे। इस दौरान आंदोलनकारी किसान रेल यात्रियों को पानी, दूध और चाय भी पिलांएगे। दूध की व्यवस्था बच्चों के लिए की गई है।

दूध, चाय और पानी की व्यवस्था करें: टिकैट 

बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं से दूध, चाय और पानी की व्यवस्था कर अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि रेल रोकने के दौरान शांति बनाए रखें। उन्होंने रेल यात्रियों से भी आव्हान किया है कि किसान की बात सुनने के लिए वे भी अपना थोड़ा सा समय दें और आंदोलन में सहयोग करें। 

रेल यात्रियों से संवाद करेंगे किसान

आंदोलनकारी किसान रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेल यात्रियों से संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें बताएंगे कि देश का अन्नदाता, जिसे अपने खेत में होना चाहिए था, करीब तीन माह से दिल्ली की सीमाओं पर पड़ा है। भारत सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे, इसके लिए वे रेल यात्रियों से समर्थन की अपील भी करेंगे। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे किसान

गाजीपुर बार्डर आंदोलन कमेटी के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि किसानों को सोशल मीडिया पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए और गुरूवार को रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए सेशल मीडिया पर किसानों को सक्रिय करने की मुहिम तेज की जा रही है। बुधवार को दर्जनों किसानों को सोशल मीडिया की जानकारी दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत